पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छ भारत अभियान

नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छ भारत अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतसरकार के दिशा-निर्देशों पर वीरवार सायं नगर निगम की ओर से दशमेश नगर में एसटीपी रमेश गर्ग की अगुवाई में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जा रहा है।

इसके तहत 25 से 2 अक्टूबर तक जिला मोगा में स्वच्छ भारत सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने निगम के सभी अधिकारियों सफाई कर्मचारियों को आदेश दिया है कि इस सफाई अभियान के तहत घरों मोहल्लों, शहरों में वार्ड स्तर पर लोगों को घर, आसपास, अस्पताल, ग्रामीण डिस्पेंसरियां, बस स्टैंड पार्क, गलियां, रेलवे स्टेशन पर जाकर विशेष रूप से सफाई की जाएगी। उन्होंने मोहल्ला वासियों समेत शहर वासियों को अपील की है कि इस मुहिम के तहत वह भी नगर निगम को पूरा सहयोग दे। इस अवसर पर एक्सईएन विजय कुमार, रणजीत सिंह, एसटीपीई चरणपाल सिंह, मनजीत इंद्र जोहल, सेनेटरी इंस्पेक्टर सुमन कुमार खेरालिया, मलकीत सिंह खैहरा, कूड़ा एकत्रित करने वाली कंपनी जेईटी के अभिनव कुमार, अमित कुमार अभिषेक पांडे, पूर्व पार्षद कृष्ण सूद, एनजीआे एसके बांसल नरेश बोहत के अलावा अन्य कर्मचारी सफाई सेवक हाजिर थे। (गुलाटी)

दशमेश नगर में स्वच्छ अभियान की शुरूआत करते नगर निगम अधिकारी।

मोगा | पूरेभारत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर डीसी परमिंदर सिंह गिल ने अधिकारियों को आदेश दिए और कहा कि स्वच्छ भारत मुहिम को लोक लहर के तहत चलाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न विभागों की अोर से ग्राम पंचायतों शहरों में वार्ड स्तर पर लोगों को घर के आसपास, अस्पताल, ग्रामीण डिस्पेंसरियां, बस स्टेंड, पार्क, रेलवे स्टेशन आदि को पूरी तरह साफ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से अपील की कि वह इस स्वच्छ अभियान में हिस्सा लें, ताकि जिलों को साफ बनाया जा सकें। (शिवा)