नहर से मिली 6 दिन से लापता महिला की लाश
गांवराउंके कलां निवासी महिला 20 सितंबर को बरनाला के गांव कूंबरवाल जाने के लिए घर से गई थी। घर से निकलने से पहले उसने मायके में अपने भाई को गांव के ही बस स्टैंड से ले जाने के लिए भी कहा था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। उसके मायके वालों ने इसकी सूचना पति को देने पर उन्होंने ढूंढने का प्रयास किया।
बुधवार सांय महिला की लाश नहर टल्लेवाला से मिली है। पुलिस को दिए बयान में मृतका 36 वर्षीय चरणजीत कौर के पति जसवीर सिंह ने बताया कि चरणजीत कुछ समय से अपनी बहन की मौत होने के चलते मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। उनके दो बच्चे है। 20 सितंबर को चरणजीत कौर ने अपने मायके गांव कूंबरवाल जाने की बात कह घर से गई थीं। उसने घर से निकलने से पहले अपने भाई बलजीत सिंह को अपने आने और उसे बस स्टैंड से ले जाने को कहा था। देर सांय उसके ससुरालियों ने चरणजीत कौर के वहां नहीं पहुंचने के बारे में बताया। उन्होंने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चलने पर 21 सितंबर को थाना बधनी कलां पुलिस को सूचित कर दिया। बुधवार सांय किसी व्यक्ति ने फोन पर महिला की लाश नहर में मिलने के बारे में बताया। इस पर वहां पहुंचकर चौकी टल्लेवाल और बधनी कलां पुलिस की सहायता से लाश को नहर से निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। थाना बधनी कलां के हवलदार इकबाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति जसवीर सिंह के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। मामले की संदिग्धता को देखते हुए महिला के वारिसों और पुलिस के कहने पर एसएमओ की ओर से तीन डाक्टरों डाॅ. रजनी सिंगला, डाॅ. चमनदीप सिंह बैंस और डा. मनदीप सिंह का बोर्ड गठित कर लाश का पोस्टमार्टम करवा उससे विसरे लेकर फोरेंसिक लैब भिजवा दिया है, ताकि मृतका की मौत का कारण पता चल सकें। (संदीप)
नहर में से मिले महिला के शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाते परिजन।