- Hindi News
- 8 महीनों मेंे 314 लोगों को काट चुके हैं कुत्ते
8 महीनों मेंे 314 लोगों को काट चुके हैं कुत्ते
हाईकोर्टने 31 अक्टूबर 2012 को आवारा कुत्ते की ओर से लोगों को काटने की घटनाओं को देखते हुए समूह डिप्टी कमिश्नरों को कंट्रोल डॉग पॉपुलेशन कमेटी गठित करने के आदेश दिए थे।
इस पर तात्कालीन डीसी अर्शदीप सिंह थिंद ने 19 सितंबर 2013 को कंट्रोल डॉग पॉपुलेशन कमेटी गठित की थी और उसे रजिस्टर्ड करवाने के आदेश दिए थे लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी तो इसे रजिस्टर्ड करवाया गया और ही इसकी कोई बैठक हुई। इसी के चलते आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है और वह लोगों को काट रहे हैं। 2014 में जनवरी से लेकर अगस्त तक जिले के विभिन्न गांवों में 314 लोगों को आवारा कुत्ते काट चुके हैं।
यहनियुक्त किए गए कमेटी के सदस्य : 2013में गठित की गई कंट्रोल डॉग पॉपुलेशन कमेटी में डिप्टी कमिश्नर को चेयरमैन, नगर निगम के ईओ, एनजीओ एसके बांसल, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और जिला वेटरनरी अधिकारी को सदस्य नियुक्त किया गया था।
इसतरह कार्य करने के दिए गए थे आदेश : डीसीकी देखरेख में नगर निगम की ओर से आवारा कुत्तों को पकड़ वेटरनरी विभाग के पशु चिकित्सकों से इनकी नसबंदी करवाने और डॉक्टर की सलाह के बाद उन्हें दोबारा संबंधित क्षेत्र में छोड़ आने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई थी। लेकिन यह कमेटी फाइलों तक ही सीमित होकर रह गई थी।
वर्ष 2011 2012 में आवारा कुत्तों ने जिले के दो क्षेत्रों में नवजातों को बुरी तरह नोच खाया था। वहीं हर साल सैकड़ों लोगों को इन कुत्तों की ओर से काटा जा रहा है।
कुत्ते ले चुके है 2 नवजातों की जान
परेशानी
^आवारा कुत्तों की नसबंदी करवाने के लिए बनाई गई कमेटी के बारे में मुझे जानकारी नहीं थी। मैं इस बारे में पता करता हूं और विभागीय कर्मियों से बैठक कर कमेटी में तय किए कार्यों को जल्द पूरा करवाऊंगा ताकि आवारा कुत्तों द्वारा लोगों को काटने की घटनाओं पर काबू पा जा सके। परमिंदरसिंह गिल, डीसी
मोगा| गांवमोजगढ़ निवासी पांच वर्षीय बच्ची को आवारा कुत्ते ने काट लिया, जिसे वारिसों की ओर से तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॅालेज रेफर कर दिया। जानकारी अनुसार गांव मोजगढ़ निवासी पांच वर्षीय किरणदीप कौर पुत्री अमनदीप सिंह को बुधवार की सांय घर से बाहर खेलते समय आवारा कुत्ते ने काट लिया