- Hindi News
- दुर्गा चालीसा का पाठ कर किया माता का गुणगान
दुर्गा चालीसा का पाठ कर किया माता का गुणगान
मोगा| साईं बाबा लंगर सेवा सोसायटी की ओर से पहले नवरात्र के उपलक्ष्य में गुरु अर्जुन देव नगर में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसमें सोसायटी के चेयरमैन सोनू अरोड़ा और समस्त सदस्यों ने मां भगवती के दरबार में ज्योति प्रज्वलित की। इस दौरान माता शकुंतला भजन मंडली बेअंत नगर की ओर से मां भगवती की भेंटों का उच्चारण किया गया, जिसमें महिलाओं ने दुर्गा स्तुति का पाठ करके रंग बरसे दरबार मैय्या जी तेरे रंग बरसे.., मेरी झोली छोटी पड़ गई रे मुझे इतना दिया मेरी माता.. आदि भेंटों का गुणगान किया। चेयरमैन सोनू अरोड़ा ने बताया कि सोसायटी की ओर से 27 अक्टूबर को मां भगवती का विशाल जागरण भी करवाया जाएगा। इसमें किचलू पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुनील गर्ग, अकाली नेता पप्पू रामूवाला, दविंदर सिंह रनियां आदि विशेष रूप से उपस्थित होंगे। इस मौके पविंदर गोयल, कमल कुमार, गुरशरणदीप, सुनील खन्ना, निर्मल सिंह आदि उपस्थित थे।(शिवा)
गुरु अर्जुन देव नगर में मां का गुणगान करती महिला श्रद्धालु।