पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में लहराया परचम

छात्रों ने शिक्षा के क्षेत्र में लहराया परचम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| लालालाजपत राय मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज अजीतवाल में छात्रों ने पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड चंडीगढ़ की ओर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर के घोषित नतीजों में सुमित कुमार ने जिले में पहला, सर्बजोत ने दूसरा और परवीन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज डायरेक्टर डाॅ. चमन लाल सचदेवा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों शिक्षकों की मेहनत से हमारा कॉलेज बुलंदियों को छू रहा है। इस अवसर पर एडमिन आफिसर लव गोयल, मनवीन कौर, बलतेज सिंह, अंकुर गुप ने छात्रों के अभिभावकों को बधाई दी छात्रों को भविष्य में कॉलेज अपने मात पिता का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज डायरेक्टर डा .चमन लाल सचदेवा समस्त स्टाफ सदस्यों ने उच्च प्राप्तियां हासिल करने वाले छात्रों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया