पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीडि़तों की सहायता के लिए भेजेंगे राशि

पीडि़तों की सहायता के लिए भेजेंगे राशि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निहाल सिंह वाला| भाजपामंडल निहाल सिंह वाला की बैठक बलजीत फर्नीचर हाऊस पर मंडल अध्यक्ष पवन गोयल की अगुवाई में हुई। इस बैठक में तीन जिलो के इंचार्ज त्रिलोचन सिंह गिल, जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, पूर्व जिला प्रधान विजय शर्मा, राकेश भल्ला, शमशेर कैला ने विशेषतौर पर शिरकत की। जिला प्रधान रमेश ने कहा कि भाजपा पार्टी के आदेश के अनुसार भयानक त्रासदी का शिकार होकर बेघर हो चुके जम्मू कश्मीर के नागरिकों की सहायता के लिए हम सबको सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके चलते भाजपा पार्टी ने कंबल भेजने को कहा गया है। इसमें सभी ने सहायता के लिए बढ़ चढ़कर राशि इकट्ठी कर जिला मोगा में पहुंचती की। इस बैठक में मंडल प्रधान पवन गोयल ने राहत राशि पहुंचाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर बलजीत शर्मा, सुरेश गोयल, सोमी, शमशेर, राम कुमार, परमिंदर सिंह, शिव सिंगला, जगराज सिंह के अलावा किसान विंग, लेडीज विंग के अध्यक्ष भाजपा के वर्कर उपस्थित थे (भूषण)