- Hindi News
- बेटे की लाश की फोटो लेकर अफसरों के कार्यालयों में घूम रहा बुजुर्ग, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
बेटे की लाश की फोटो लेकर अफसरों के कार्यालयों में घूम रहा बुजुर्ग, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश
मामले की जांच होगी और मिलेगा इंसाफ
^मेरेपास बुजुर्ग सौदागर सिंह ने शिकायत दी है। इस बारे में डीएसपी से जांच करवाई जाएगी और बुजुर्ग को इंसाफ दिलाया जाएगा। नेग्लीजेंसी करने वाले अधिकारी या कर्मचारी पर भी कार्रवाई होगी। जतिंदरसिंह खैहरा, एसएसपी
प|ी और उसके आशिक पर संदेह
एसएसपी दफ्तर में शिकायत देने आए सौदागर सिंह ने कहा कि उसके बेटे हरदीप सिंह की शादी हरप्रीत कौर के साथ हुई थी। हरप्रीत कौर के हिम्मतपुरा के ही निवासी पप्पू के साथ नाजायज संबंध थे और उसने इसके लिए पप्पू को रोका था। इसके बाद पप्पू उसके साथ रंजिश रखने लगा था और उसने उसे मार देने की धमकी भी दी थी। हरदीप सिंह की लाश 23 दिसंबर 2013 को बधनी कलां में सड़क के किनारे मिला था। उसे शक है कि पप्पू सिंह और हरदीप की प|ी ने ही हरदीप सिंह को योजनाबद्ध ढंग से मार दिया है।
बेटे की फोटो के साथ सौदागर सिंह।
मृतक हरदीप सिंह की फाइल फोटो
बाप बोला-बेटे की हत्या हुई पुलिस मान रही है हादसा
प|ी को अवैध संबंधों से रोका तो हुई थी गांव के ही कुछ लोगों से झड़प
भास्करन्यूज| मोगा
गांवहिम्मतपुरा का सौदागर सिंह बेटे की मौत का इंसाफ लेने के लिए दफ्तरों की खाक छान रहा है, मगर उसकी सुनवाई नहीं हो रही। 8 माह पहले उसके बेटे की लाश गांव बधनी कलां में सड़क के किनारे से मिली थी। पिता का कहना है कि उसके बेटे के शरीर पर कई संदिग्ध घाव थे और उसे घसीटा गया था। मगर पुलिस ने इसे एक्सिडेंट मान 174 की कार्रवाई कर दी। मगर इसके बाद कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़़ाई है। अब वह 8 माह से अफसरों के दफ्तरों में चक्कर काट रहा है और उसे कोई इंसाफ नहीं दिला रहा।
इनबातों ने खड़ा किया शक : पीड़ितसौदागर सिंह का कहना है कि उसके बेटे की चपल, उसके कपड़े, लाश से काफी दूरी पर पड़े मिले थे। जिस जगह से लाश मिली वहां पर उसे घसीटे जाने के निशान भी थे। हत्यारे उसका मोबाइल एक पेड़ के साथ खड़ा करके गए थे और उसके शरीर पर कोई इंजरी नहीं थी। अगर उसे किसी वाहन ने फेट मारी होती तो उसकी हड्डियां टूटनी थीं, मगर उसके शरीर पर खरोंचों के निशान थे। पुलिस ने उसकी पोस्टमार्टम को आधार बनाकर भी जांच शुरू नहीं की है।