पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुलाजिम यूनियन का मोहाली में धरना 15 को

मुलाजिम यूनियन का मोहाली में धरना 15 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-पंचायत मुलाजिम यूनियन की बैठक के दौरान जानकारी देती जिलाध्यक्ष रेखा रानी।

भास्कर न्यूज| मोगा

ई-पंचायतमुलाजिम यूनियन 15 सितंबर को मोहाली हेडक्वार्टर पर रोष प्रदर्शन करने जा रही है। इसकी तैयारियों को लेकर बैठक बस-स्टैंड में स्थित नछत्तर सिंह भवन में हुई। इस दौरान एलान किया गया कि सभी कर्मचारी 15 सितंबर को मोहाली पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। जिला अध्यक्ष रेखा रानी ने कहा कि 28 फरवरी को विभाग द्वारा 387 मुलाजिमों की नियमों के खिलाफ जाकर हाजिरी लगानी बंद कर दी है। छह माह से भी ऊपर समय बीतने के बाद इन मुलाजिमों को अभी तक काम पर नहीं लगाया गया। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 15 सितंबर को मोहाली हेडक्वार्टर पर ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा। मौके पर नीतिश शर्मा, नारायण दास, राणा रंजीत सिंह, मनरेगा इंप्लाइज के जिला मोगा के प्रधान हरमनदीप सिंह, गवर्नमेंट स्कूल टीचर यूनियन के जिला प्रधान बूटा सिंह, महासचिव नायब सिंह, बलजीत सिंह, हरमंदर सिंह, जसवंत, भूपेन्द्र थे।(शिवा)