रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राॅली काब
मोगा| पुलिसने नाकेबंदी के दौरान अवैध ढंग से लाई गई रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लिया हैं। ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना सदर के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव डगरू के रेलवे फाटक के पास नाकेबंदी के दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली को रुकने का इशारा किया तो चालक ट्रैक्टर को छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। (गुलाटी)