पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माउंट लिटरा जी स्कूल का शिक्षा शास्त्री सुभाष जैन ने किया दौरा

माउंट लिटरा जी स्कूल का शिक्षा शास्त्री सुभाष जैन ने किया दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में सुभाष जैन का पहुंचने पर स्वागत करते हुए डायरेक्टर अनुज गुप्ता, प्रिं. दिवजोत कौर अन्य।

भास्कर न्यूज| मोगा

माउंटलिटरा जी स्कूल का शिक्षा शास्त्री सुभाष जैन ने शनिवार को दौरा किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा हासिल करने के लिए ऐसे स्कूलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के चेयरमैन अशोक गुप्ता डायरेक्टर गौरव गुप्ता, अनुज गुप्ता ने बताया कि जैन पिछले 20 सालों से \\\'ज्यादातर भारत के अलग अलग स्कूल जैसे कि मोदी पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल सिंगापुर, दुबई आदि स्कूलों से जुड़े हुए है। उन्होंने माउंट लिटरा जी स्कूल का दौरा करने पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेना चाहिए। ताकि बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खेलों अन्य गतिविधियों में निपुणता सके और विद्यार्थियों का अतरिक्त विकास हो सके। इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल दिवजोत कौर, मनप्रीत सिंह, रीचा आहूजा आदि समस्त स्टाफ स्टूडेंट्स उपस्थित थे।