पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण सेहत सेवाओं की ओर ध्यान देने की मांग

ग्रामीण सेहत सेवाओं की ओर ध्यान देने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| ग्रामीण डिस्पेंसरियों और ग्रामीण सेहत सेवाओं की ओर सरकार से ध्यान देने की मांग उठ रही है। रूरल मेडिकल अफसर सरकार के विपरीत रवैये को लेकर जल्द संघर्ष कर सकते हैं। इसके लिए हुई रूरल मेडिकल अफसरों की कौर कमेटी की बैठक को संबोधित करते डा. प्रभजोत सिंह ने कहा कि वर्ष 2006 में डिस्पेंसरियां पंचायती राज्य को सौंपने से पहले जो हाल बुरा था और तब यह सेहत विभाग के तहत थे। उस समय लोगों के मन में ग्रामीण डिस्पेंसरियों के प्रति निराशा थी। इसलिए कोई भी इनमें जाना ही नहीं चाहता था। उन्होंने कहा कि ग्रामीण डाक्टरों ने अपने हुनर, ईमानदारी से गांव वासियों के दिलों में अपनी एसी जगह बना ली कि गांव के लोग उनको मसीहा समझने लगे। उन्होंने सरकार से मांगों को तुरंत मानने की अपील की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा. असलम, डा. अश्विनी सिंह, डा. आनंद, डा. नरूला, डा. राजेश, डा. दीपिका मौजूद थे। (शिवा)