पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से इंडिका सवार तीन जख्मी

तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आने से इंडिका सवार तीन जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटरचालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए कार को टक्कर मार दी। कार में बैठी दो महिलाओं समेत तीन लोग जख्मी हो गए। थाना अजीतवाल के हवलदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि धीरज निवासी पुराना मोगा द्वारा पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह इंडिका कार पर अपनी प|ी सिमरजीत कौर और सास कुलवंत कौर को जगराओं से मोगा को रहा था। जैसे ही उनकी कार अजीतवाल के निकट पहुंची तो इस दौरान तेज रफ्तार कैंटर चालक बलदेव सिंह निवासी लाल सिंह रोड ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे वह और उसकी प|ी सिमरजीत कौर सास कुलवंत कौर घायल हो गए। कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। हवलदार हरजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने के बाद कैंटर चालक बलदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)