पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शमशेर सिंह को सदस्य नियुक्त करने पर खुशी जताई

शमशेर सिंह को सदस्य नियुक्त करने पर खुशी जताई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसवर्किंग कमेटी की बैठक कर्नल बाबू सिंह की प्रधानगी में हुई। बैठक के दौरान समूह अधिकारियों वर्करों ने कुलहिंद कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद किया जिन्होंने शमशेर सिंह दुल्लों को कुलहिंद संगठन कांग्रेस चुनाव कमेटी का सदस्य नियुक्त कर पूरे पंजाब पंजाबियों का मान बढ़ाया।

इस मौके पर पूर्व विधायक विजय साथी ने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का सबसे बड़ा डेमोक्रेटिक देश है और राजनीतिक पार्टी कांग्रेस देश के संविधान पार्टी संविधान अनुसार पार्टी के पदाधिकारियों का चयन करती है। इस तरह पार्टी चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कुलहिंद के लिए चुनाव कमेटी की नियुक्ति की गई है। मौके पर पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. मालती थापर ने कुलहिंद अध्यक्ष सोनिया गांधी का धन्यवाद किया।

बैठक में रमेश कुकु, रमन मक्कड़, डा. पवन थापर, दर्शन सिंह, डा. हरजोत कमल सिंह, अशोक कालिया, शिव कुमार शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, नछत्तर सिंह, जगरूप सिंह, रमनदीप सिंह, धीर कुमार, देव राज, गुरमेल सिंह, अमरजीत सिंह, रामपाल धवन, अमरजीत सिंह, सोनू जैन, सोनू, रमेश कुमार कुक्कू, संधूरा सिंह आदि हाजिर थे।(शिवा)