18 को मनाएंगे पेंशनर्स डे
मोगा | पंजाबगवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष जोगिंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि पेंशनर डे 18 दिसंबर को खालसा भूपिंदरा सीनियर सेकंडरी स्कूल में मनाया जाएगा। इस बारे में पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई। जत्थेबंदी ने पंजाब सरकार से मांग की कि पेंशनर्स की 7 मांगों की नोटीफिकेशन तुरंत जारी किए जाए। इसमें डीए की 10 फीसदी किश्त, 9 महीने का बकाया, 7 फीसदी किश्त जुलाई 2014 से नकद दी जाए। इस अवसर पर लाल सिंह, हरनेक सिंह, मलकीत सिंह, जोरावर सिंह, सुरिंदर, गुरदेव सिंह, बलौर सिंह आदि उपस्थित थे। (शिवा)