पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएसयू नेता को रिहा करने की मांग

पीएसयू नेता को रिहा करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेमोक्रेटिकलायर एसोसिएशन के नेताओं ने मंगलवार को यहां पीएसयू के प्रांतीय जनरल सचिव राजिंदर सिंह से गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॅालेज में मुलाकात करने के बाद दोष लगाया कि मोगा पुलिस ने राजिंदर सिंह पर अत्याचार किया है और रंजिशन उसे झूठे केस में फंसाया गया है। एसोसिएशन के नेता राजीव सिंह बलजिंदर सिंह खेड़ी ने कहा कि राजिंदर सिंह लंबे समय से लोगों के हक्कों की लड़ाई लड़ रहा है पुलिस प्रशासन इसी कारण उसके साथ रंजिश वाला रवैया रख रहा है।

उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि पीएसयू के प्रांतीय सचिव एडवोकेट राजिंदर सिंह को बिना शर्त रिहा किया जाए नहीं तो इंसाफ पसंद जत्थेबंदियां मोगा प्रशासन के खिलाफ संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। दूसरी तरफ मोगा प्रशासन ने पीएसयू ने पीएसयू नेता का मुकदमा वापस लेने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार पुलिस ने इस मामले में शिकायत करने वाले पुलिस मुलाजिमों और राजिंदर सिंह के बयान दर्ज कर लिए हैं। अगले कुछ दिनों में इस केस के निपटारे की संभावना है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएलए के ओहदेदार।