- Hindi News
- ट्रेंड दाई ज्याणी से बोली मंत्री जी हम कहां जाएं
ट्रेंड दाई ज्याणी से बोली-मंत्री जी हम कहां जाएं
ट्रेंडदाई यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे संघर्ष के तहत मंगलवार को सिविल अस्पताल पहुंचे सेहत मंत्री सुरजीत सिंह ज्याणी को ज्ञापन सौंपकर उन्हें रोजगार देने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज वह अपने बच्चों के पालन पोषण के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है।
यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष सुदेश रानी ने मांग पत्र में बताया कि राज्य सरकार की ओर से बेरोजगार लड़कियों को रोजगार देने के लिए ट्रेड दाई कोर्स शुरू किए गए थे। इसमें हजारों लड़कियों ने ट्रेंड दाई का कोर्स करके सेहत विभाग की ओर से सर्टिफिकेट प्राप्त किए। उनकी राज्य सरकार की ओर से सिविल अस्पतालों में भर्ती की गई, लेकिन 1999 के बाद आज तक किसी भी लड़की की भर्ती नहीं की गई है। इस कारण पूरे पंजाब में हजारों लड़कियां बेरोजगार बैठी है। ऐसे में सेहत विभाग ट्रेंड दाइयों की भर्ती मुहिम शुरू करके हमें रोजगार दें ताकि हम अपने बच्चों का पालन पोषण कर सके। सुदेश रानी ने कहा कि ट्रेंड दाई घरों में डिलिवरी का कार्य करती थी। अब माता कौशल्या स्कीम के तहत आशा वर्करों की ओर से महिलाओं की डिलीवरी की जा रही है। उन्होंने सेहत मंत्री से मांग की कि उनकी मांगों को शीघ्र मानकर उन्हें रोजगार दिया जाए। इस अवसर पर मनजीत कौर, अनिता रानी, सुमन बाला, कुलविंदर कौर, विद्या रानी, करमजीत कौर, वीरपाल कौर आदि उपस्थित थे। (शिवा)
ज्याणी को मांग पत्र सौंपती ट्रेड दाई यूनियन की महिलाएं।