पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैबिनेट में उठेगा िबल माफी का मुद्दा

कैबिनेट में उठेगा िबल माफी का मुद्दा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लघुसचिवालय के मीटिंग हाल में एक घंटा चली शिकायत निवारण कमेटी की बैठक के दौरान 31 शिकायतों का निपटारा किया गया है। एक घंटे की बैठक के दौरान वाटर वर्कस के बिजली के बिल नहीं भरने से कट रहे कनेक्शन का सवाल आया तो कृषि मंत्री और सेहत मंत्री सुरजीत ज्याणी ने कहा कि यह मामला बड़े स्तर का है। इसे वह कैबिनेट में लेकर जाएंगे। कृषि मंत्री तोता सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से बात की जाएगी, अगर किसानों की मोटरों को बिजली मुफ्त मुहैया करवाई जा रही है तो वाटर वर्कस को क्यों नहीं। उनका कहना था बिजली विभाग की ओर से ऐसी पांच पंचायतों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करवाए गए हैं। यह सवाल जिला शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य विजय कुमार शर्मा की ओर से उठाया गया था। इस दौरान जिले में अलग अलग सड़कों, मनरेगा मजदूरों के 8 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं होने, गंदे पानी के छप्पड़ जैसे मुद्दे भी रखे गए।

डीटीओसाहिब तुसी लगाओ सिंगा ते रिफ्लेक्टर : मीटिंगके दौरान आवारा पशुओं के कारण होते हादसों की बात सामने भी आई। इस दौरान सेहत मंत्री ने जिला परिवहन अधिकारी से कहा कि ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफलेक्टर लगाते तो इनके सींग पर भी रिफलेक्टर लगाओ तो मीटिंग हाल में बैठे सभी अधिकारी हंसने लगे। अगले ही पल सेहत मंत्री ने बात को संभाला और कहा कि नगर निगम इसके लिए पर्याप्त प्रबंध करे और पशुओं को पकड़कर गोशाला में बंद किया जाए।

तीनअधिकारियों को जारी होगा नोटिस : मीटिंगमें एक्सईएन बीएंडआर, एक्सईएन इरीगेशन और जिला खेल अफसर मीटिंग से गैरहाजिर रहे। इस कारण उनसे संबंधित मुद्दों को एजेंडें में इसी तरह ही रखा गया। चेयरमैन और सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने कहा कि इन्हें नोटिस जारी किए जाएं ओर इनसे मीटिंग में नहीं आने संबंधी रिपोर्ट मांगी जाए।

खेल स्टेडियम का भी होगा कायाकल्प

हाईवेपर बने इंडोर स्टेडियम के खस्ताहाल पर गुरमिंदर सिंह बबलू ने कहा कि यह स्टेडियम 5 करोड़ खर्च कर बनाया गया था। मगर इसकी हालत काफी खस्ता है। जब खेल अधिकारी से इस बारे में पूछना चाहा तो वह नहीं थीं। इस पर एक्सईएन बीएंडआर की ड्यूटी लगाई कि वह इसका एस्टीमेट तैयार कर इसे ठीक करवाएं।

सुविधा सेंटर में लिए जाएंगे कागजात

बबलूकी ओर से मुद्दा उठाया गया कि सुविधा केंद्र में कागजात मात्र 1 बजे तक ही लिए जाते हैं। इस कारण दूर से आने वाले लोगों को परेशानी