- Hindi News
- ज्याणी के स्वागत में लगे डाक्टर, मरीज करते रहे इंतजार
ज्याणी के स्वागत में लगे डाक्टर, मरीज करते रहे इंतजार
सेहतमंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी के मंगलवार को सिविल अस्पताल के दौरे के दौरान सिविल अस्पताल के डाक्टर एक घंटा अपनी डयूटी छोड़ उनके स्वागत में लगे रहे। वहीं सिविल अस्पताल में अपना इलाज करवाने आए मरीज उनके इंतजार में परेशान रहे। सेहत मंत्री सिविल अस्पताल में 6 करोड़ 90 लाख से बनने वाले जच्चा बच्चा वार्ड का नींव पत्थर रखने आए थे तो सिविल अस्पताल की ओपीडी में तैनात स्टाफ अपनी ड्यूटी छोड़ एक घंटा सेहतमंत्री की आवभगत में लगा रहा। सिविल अस्पताल में करीब 12 के डॉक्टर तैनात हैं और यहां की ओपीडी 400 से 500 मरीज रोजाना की है। सेहतमंत्री के आने का समय 10 बजे का था। डॉक्टर सुबह 9 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे, एक घंटा अपने काम निपटाए और बाद में तैयारियों में जुट गए। मंत्री जी यहां करीब आधे से पौने घंटे तक रहे और इस दौरान डाक्टरों ने एक भी मरीज का चेकअप नहींं किया।
बिना स्कैन करवाए लौटना पड़ेगा
^सिविलअस्पताल में स्कैन करवाने के लिए पिछले एक घंटे से कमरे के बाहर बैठी हूं। जब आई थी तभी से यहां पर ताला लटक रहा है, लेकिन कमरे के बाहर लगे ताले से लगता है कि मुझे बिना स्कैन करवाए वापस लौटना पड़ेगा। अब अगले दिन फिर से यहां आना पड़ेगा। सुमनदीपकौर, निवासीगांव रनिया
घुटनों का इलाज करवाने आई थी
^सिविलअस्पताल में घुटनों का इलाज करवाने के लिए आई थी, लेकिन हड्डियों का इलाज करने वाले डॉक्टर के नहीं होने के चलते पिछले डेढ़ घंटे तक उनके कमरे के बाहर बैठी इंतजार कर रही हूं। मगर डाक्टर साहिब है ही नहीं। सर्वजीतकौर, निवासीगांव बुर्ज दुन्ना
सिविल सर्जन बाेली- गलती है रखूंगी ध्यान
^आपकीबात तो सही है, दूर दराज से आने वाले मरीज परेशान होते हैं। डाक्टरों को इस समारोह में हिस्सा नहीं लेना चाहिए था। आगे से इस बात का ध्यान रखा जाएगा और एसएमओ को इस बारे में आदेश भी जारी करूंगी। डा.रेनू मंगला, सिविलसर्जन।
दांतोंं की दवा लेने आई थी सिविल अस्पताल
^दांतोकी दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल में आई थी, लेकिन डॉक्टर के होने से पिछले एक घंटे से इंतजार कर रही हूं। तेजकौर, मरीज
1 घंटे से कर रहे हैं इंतजार
^सिविलअस्पताल में कान की दवाई लेने के लिए आया था। पहले आधा घंटा लाइन में लगकर ओपीडी में पर्ची कटवाई और अब डॉक्टर का पिछले एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं। मरीजजगदीश लाल, मोगा
दवाई लेने को एक घंटे से लाइ