नशीले पाउडर समेत काबू
मोगा | पुलिसने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 90 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना निहाल सिंह वाला के सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत सोमवार की शाम को मंडी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जसमेल सिंह उर्फ लाला निवासी मधे रोड निहाल सिंह वाला को रोककर उसकी ली तो उसके पास से 90 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया गया। पुलिस ने जसमेल सिंह को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ थाना निहाल सिंह वाला में मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)