- Hindi News
- सोनू अरोड़ा को खत्री सभा ने किया सम्मानित
सोनू अरोड़ा को खत्री सभा ने किया सम्मानित
अरोड़वंशसभा मोगा के शहरी अध्यक्ष सोनू अरोड़ा के समाजसेवी कार्यों को देखते हुए खत्री सभा ने खत्री भवन में मंगलवार को सम्मान समारोह में सिरोपा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खत्री सभा के अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर ने कहा कि सोनू अरोड़ा की प्रधानगी में अरोड़वंश सभा नई बुलंदियों को छूएगी। इस दौरान अरोड़वंश सभा के चेयरमैन सुरेंद्र कटारिया को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू अरोड़ा ने कहा कि शहर की स्वर्ण बिरादरी की सभाओं के लिए खत्री सभा अध्यक्ष एडवोकेट विजय धीर की मेहनत समर्पित भावना भरपूर कार्यशैली एक रोल माडल है। सोनू ने कहा कि उनको आज भगवान राम के परोपकार खत्रियों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। इस मौके पर खत्री सभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रमेश बेरी, रमेश वोहरा, एलएल मोलड़ी, प्रकाश वर्मा, शिव पलता, प्रेम भंडारी, रमेश कुक्कू, सुभाष स्याल, राकेश, विजय थापर, विनीत चोपड़ा, दीपक कौड़ा, सुनील गर्ग, मनविंदर सग्गू, आरसी चावला, त्रिलोक नरूला, प्रदीप भारती, यज्ञदत्त गोयल, दविंदर सिंह हाजिर थे। (शिवा)
अरोड़वंश सभा के शहरी अध्यक्ष सोनू अरोड़ा को सम्मानित करते सभा के सदस्य।