पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा, पंचायत यूनियन ने शुरू की भूख हड़ताल

मनरेगा, पंचायत यूनियन ने शुरू की भूख हड़ताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनरेगाकर्मचारी, पंचायत कर्मचारी यूनियन की ओर से जिला हेडक्वार्टरों पर 24 घंटों की भूख हड़ताल वीरवार को शुरू की गई है।

यूनियन द्वारा पिछले चार दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रबंधकीय कॉम्पलेक्स के बाहर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। यूनियन सदस्य साक्षी गांधी, सुनीता रानी, चरणजीत कौर, राजेन्द्र सिंह, अमृत कुमार, चन्द्र सोहल, सुखविंदर सिंह, जतिंदर सिंह, सुरेन्द्रपाल सिंह पंचायत यूनियन की सदस्य मंजू जिंदल पहले दिन भूख हड़ताल पर बैठे।

धरने को संबोधित करते जिला प्रधान रंजीत सिंह, हरमनदीप सिंह, गुरभेज सिंह, गुरदीप सिंह ने कहा कि पंजाब मनरेगा कंट्रेक्ट कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर लगातार धरने जारी है। शुक्रवार को पूरे पंजाब में जिला स्तर पर रोष प्रदर्शन करके सरकार के पुतला फूंके जाएगे। उन्होंने सरकार से पे स्केल देकर पक्के करने, मानभत्ता लागू करने की मांग की है। (शिवा)

प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे यूनियन के सदस्य

देर शाम कर्मियों ने कैंडल मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जताया रोष।