- Hindi News
- अधूरी वार्डबंदी में नगर निगम चुनाव के लिए जोड़ तोड़ हुई तेज
अधूरी वार्डबंदी में नगर निगम चुनाव के लिए जोड़ तोड़ हुई तेज
अधूरीवार्डबंदी के बीच इसी साल संभावित नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक पार्टियों ने जोड़-तोड़ लगाने शुरू कर दिए हैं। अकाली विधायक जोगिंदरपाल जैन वार्डों में संगत दर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने भी मीटिंगों को दौर शुरू कर दिया है। इसके अलावा अभी से संभावित उम्मीदवार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर सहयोग की अपील करने लगे हैं। सभी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि 2 महीने के भीतर नगर निगम चुनाव हो सकते हैं तो अभी कौनसा मोहल्ला किस वार्ड में होगा। इस कारण संभावित उम्मीदवार भी पशोपेश में हैं कि अभी से काम कैसे शुरू करें और कौनसे मोहल्लों में जाना शुरू करें। नगर निगम में भी इसे लेकर अभी कोई हलचल नहीं है। नए नगर निगम कमिश्नर के पास तो दफ्तर है मगर मेयर का कमरा अभी भी नगर निगम में नहीं बना है।
एकसाल पहले ही भंग हुई थी नगर काउंसिल : उल्लेखनीयहै कि 31 वार्डों वाली नगर काउंसिल को भंग कर दिया था और इसके बाद मोगा में नगर निगम का नोटीफिकेशन जारी कर दिया गया। तभी से शहर के एमसी की धाक कम हुई है। अब जब नगर निगम चुनाव होने की संभावना पैदा हुई है पूर्व एमसी जिन्हें इस बार टिकट मिलने की उम्मीद है फिर से फार्म में गए हैं और नगर निगम में लोगों के काम करवाते नजर आते हैं। यही नहीं इन त्योहारों के सीजन में यह नेता जी अपने नजदीकियों को लुभाने के हर संभव प्रयास में जुट गए हैं।
2दिसंबर से पहले हो कभी भी हो सकते हैं चुनाव : जैसेही कुछ न्यूज पेपर्स में सरकार की ओर से इसी साल मोगा समेत 6 महानगरों में चुनाव करवाने की संभावित घोषणा हुई है तभी से शहर के चुनावी मौसम में रंगने की कवायद शुरू हो गई है। कहीं मीटिंगों का जोर है तो कहीं नेता अपने अपने वार्ड में लोगों से मेल जोल बढ़ाने में लग गए हैं। संभावना के अनुसार न्यू ईयर से पहले पहले शहर कि किसी बड़े नेता को शहर का पहला मेयर बनने का गर्व मिल सकता है। अगर वार्ड बंदी होती है तो शहर में 51 वार्ड होंगे, जिसमें कुछ नए गांवों को भी शामिल किया गया है। इससे हाउस बनाने के लिए एक पार्टी को कम से कम 26 पार्षद चाहिए होंगे जो बाद में अपना मेयर चुनेंगे, दूसरे पक्ष की ओर से विधान सभा की तरह विरोधी पक्ष का नेता भी चुनेगा और विरोध में बैठने वाली पार्टी उसी के अधीन हाउस में शामिल होगी।
विधायकसंगत दर्शन करने में जुटे : चुनावीघोषणा के तुरंत बाद विधायक जोगिंदरपाल जैन सक्र