दड़ा सट्टा लगाते एक गिरफ्तार
मोगा| पुलिसने दड़ा सट्टे का धंधा करने वाले एक व्यक्ति को काबू किया है।
थाना सिटी साउथ के हवलदार जरनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने गिल रोड के पास से दड़े सट्टे का धंधा करने वाले राजेश कुमार निवासी सरदार नगर को काबू किया है। पुलिस ने उसके पास से दो हजार रुपए की नगदी बरामद की हैं। पुलिस ने राजेश कुमार के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज करने के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया। (गुलाटी)