पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोस्त ने दोस्त को मारपीट कर घायल किया

दोस्त ने दोस्त को मारपीट कर घायल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवठठी भाई निवासी युवक ने अपने दोस्त पर हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव ठठी भाई निवासी रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह उसके दोस्त जगमेल सिंह, अमृत सिंह जगसीर सिंह उसके घर आए थे। इसी दौरान उनके घर पर पहले से ही मौजूद पम्मा सिंह से उनका झगड़ा हो गया। उसने झगड़ा छुड़वाया ओर उसके घर से बाहर जा झगड़ा करने को कहा।

उसने आरोप लगाया कि इसी के चलते नाराज हो उसके दोस्तों ने बुधवार की रात उसके घर में घुस लोहे की रोड़ पाइपों से उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिसे घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन की ओर से संबंधित थाना समालसर पुलिस को दे दी गई है। (संदीप)