कैंसर से पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ा
गांवरणसिंह खुर्द निवासी गले के कैंसर से पीड़ित व्यक्ति की बुधवार की रात हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसके परिजन उसे डाक्टर के पास लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार रणसिंह खुर्द निवासी 48 वर्षीय अवतार सिंह पुत्र अर्जुन सिंह दो महीने से काफी बीमार था। पुलिस को दिए बयानों में उसके भाई सुखदेव सिंह ने बताया कि उसका भाई एक महिला के साथ अलग रहता था।
बीमार होने पर महिला ने उसे अपने घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह उसके पास कस्बा निहाल सिंह वाला में आकर रह रहा था। 20 दिन पहले ही डाक्टरों ने उसके भाई को गले का कैंसर होने की पुष्टि की थी। बुधवार काे रात अवतार सिंह की अचानक हालत बिगड़ गई ओर उसकी मौत हो गई। थाना निहाल सिंह वाला के एएसआई हरि सिंह हवलदार चमकौर सिंह ने वीरवार को मृतक के भाई के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव वारिसों को सौंप दिया। (संदीप)