सड़क हादसे में मामा-भांजा जख्मी
मोगा | बुधवारकी शाम कोटकपूरा बाइपास पर स्थित पुल पर आगे जा रहे टेंपू को पीछे से क्रेन ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपू सवार मामा भांजा घायल हो गए, जिन्हें 108 एबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन गांव नाहलखोटे निवासी गुरदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को वह टेंपू में अपने परिवार के लोगों के साथ गांव हेयरां से रिश्तेदार की मौत होने के कारण अंतिम रस्म में भाग लेकर वापस गांव में रहे थे। इसी बीच जब वह कोटकपुरा बाइपास पर स्थित पुल से गुजर रहे थे तो पीछे से रही क्रेन ने उनके टेंपू को टक्कर मार दी, जिससे वह ओर उसका भांजा सोहनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। (संदीप)