पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्यादा शराब पीने से व्यक्ति की मौत

ज्यादा शराब पीने से व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | गांवचूहड़चक्क निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति की शराब का अधिक सेवन करने से हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लगभग 56 वर्षीय गांव चूहड़चक्क निवासी नगिंदर सिंह पुत्र दरबारा सिंह ने शादी नहीं करवाई थी, जिसके कारण नगिंदर सिंह गांव में अकेला ही रहता था। बुधवार की रात अधिक शराब पीने से नगिंदर की हालत बिगड़ गई ओर उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके भाई मुखत्यार सिंह को दी। सूचना मिलने पर थाना अजीतवाल के हवलदार जगदेव सिंह ने उसके भाई के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है। (संदीप)