पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मीटर चेक करने गई टीम को बनाया बंधक

मीटर चेक करने गई टीम को बनाया बंधक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निहालसिंह वाला के पास गांव रामा में घरों में मीटर चेक करने गई पावर कार्पोरेशन की टीम को 2 घंटे तक गांववासियों ने बंधक बनाए रखा। बाद में मोगा से गई पुलिस फोर्स ने उन्हें वहां से छुड़वाया।

इसे लेकर गांव में 2 घंटे तक हंगामा होता रहा। जानकारी अनुसार पावर कार्पोरेशन की इन्फोर्समेंट टीम की ओर से गांव रामा में रेड की गई थी। इन्फोर्समेंट टीम ने कुछ समय पहले बिलासपुर एरिया से कुछ लोगों को जाली सील वाले मीटरों के साथ काबू किया था।

यह बिजली मैकेनिक घरों में बिजली के मीटरों में जुगाड़ लगाकर उन्हें रोकते थे। पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनकी ओर से गांव रामा के कुछ घरों में भी मीटरों से छेड़छाड़ की गई है। पावर कार्पोरेशन के एक्सईएन कुलवंत सिंह की अगुवाई वाली टीम दोपहर के समय गांव रामा में पहुंची थी। यहां पर कुछ मीटर पकड़ भी लिए गए थे।

इतने में किसी ने गांव के लोगों को इसके खिलाफ इक्ट्ठा कर लिया। यह टीम गांव में ही एक घर में मीटर चेक कर रही थी तो वहीं पर उनका घेराव कर लिया गया और पावर कार्पोरेशन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान ग्रामीणों ने मांग की कि उक्त बिजली मेकेनिकों के खिलाफ ही कार्रवाई की जाए ना कि उपभोक्ताओं के खिलाफ। इस दौरान ही मोगा के डीएसपी गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिलाया कि वह इस तरह की कार्रवाई नहीं होने देंगे और टीम को वहां से छुड़ाया गया। डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि अभी फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।