पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीस ग्राम हेरोइन और 12 पेटी शराब समेत दो काबू

बीस ग्राम हेरोइन और 12 पेटी शराब समेत दो काबू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा | पुलिसने गश्त के दौरान दो लोगों को काबू कर उनके पास से हेरोइन और भारी मात्रा में शराब बरामद की है। एंटी नारकोटिक एंड ड्रग सैल के एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत गश्त कर रहे थे। जैसे ही वह चडीक चौक के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख फरार होने की कोशिश में पुलिस के काबू गया। व्यक्ति की तलाशी लेने पर उससे 20 ग्राम हेरोइन 260 रुपए की नकदी बरामद हुई। काबू किए व्यक्ति की पहचान धर्मजीत सिंह निवासी दौलेवाला के रूप मे हुई। इसी तरह थाना सिटी साउथ के एएसआई गमदूर सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त के दौरान गिल चौक के पास मनदीप सिंह उर्फ मद्दी निवासी डिग्गी वाला मोहल्ला को काबू कर उसके पास से 12 पेटी शराब मोटा संतरा बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)