प्रभु खाटू वाले श्याम का किया गुणगान
मोगा| खाटूधाम मंदिर आनंद नगर में श्री श्याम परिवार समिति की ओर से बुधवार की शाम श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पंडित मनोज भारद्वाज की अगुवाई में समिति के समस्त सदस्यों की ओर से श्याम प्रभु खाटू वाले के दरबार में पूजा की गई। इस दौरान बांके बिहारी मित्र मंडल के आशीष चोपड़ा ने कीर्तन की है रात बाबा आज थान्न आनो है.., जब से देखा तुझे मुरली वाले..,दरबार अनोखा सरकार अनोखी खाटू वाले की शान अनोखी ...कान्हां खो गया.. दिल मेरा वृदावन की गलियों में ...जैसे भजनों से समा बांधा। इस अवसर पर प्रो. वी के सिंगला, राकेश गुप्ता, राजेन्द्र कांसल, प्रेमदीप, जतिंदर कुमार आदि सदस्यों के अलावा श्रद्धालुगण उपस्थित थे। (शिवा)