राम-लक्ष्मण ने किया ताड़का वध
दिमोगा आर्ट्स क्लब की अोर से भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के प्रति समाज को जागरुक करने के लिए चल रही रामलीला के दूसरे दिन पुरानी दाना मंडी में भारी संख्या में पहुंच श्रद्धालुओं ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे देश भगत कॉलेज के डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने ज्योति प्रज्जवलित करके मंच का उद्घाटन किया। रामलीला की शुरुआत भजन गायक विजय बालम ने गणपति अाराधना से की, वहीं पात्रों की अोर से मनमोहक दृश्य पेश किए गए, जिसमें असुरों द्वारा ऋषि मुनियों की तपस्या को भंग करना, ऋषि विश्वामित्र जी का राजा दशरथ के दरबार में जाकर भगवान राम लक्ष्मण को मांगना, बाल रूप में भगवान राम लक्ष्मण को धनुष चलाने की शिक्षा देना जंगलों में ले जाकर राक्ष्सी ताड़का का वध करवाना आदि थे। इसके साथ ही राम द्वारा लक्ष्मण तूं मेरे भईयां बानों पे हाथ रखना दुश्मन कोई आए इतना ख्याल रखना शलोको के बीच ऋषि मुनियों को असुरों से छुटकारा दिलाना, रावण द्वारा अपने राज दरबार में अपनी शक्तियों का दिखाना आदि दृश्य दिखाए गए। इस दौरान डायरेक्टर गौरव गुप्ता ने बताया कि क्लब की अोर से जो भगवान राम के बाल रूप से लेकर रावण युद्ध तक का दृश्य दिखाना प्रंशसनीय है। इससे लोगों को भगवान राम की मर्यादाओं जीवन के बारे में जानकारी मिलती है। इस दौरान मंच का संचालन कर रहे गगन सितारा ने श्रद्धालुओं से सवाल किए और सही जवाब देने वालों को सम्मानित भी किया गया। क्लब अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि रामलीला करवाने का मुख्य उदेश्य लोगों को अपने इतिहास से रूबरू करवाना है। इस मौके पूर्व पार्षद विनय शर्मा, सुनील गर्ग, नवीन सिंगला, कश्मीरी लाल जिंदल, कर्मवीर कोशिक, तरसेम गर्ग, ओपी शर्मा, अजय कथुरिया, लोकेश लक्की, राज कुमार गाबा, दीपक कौड़ा आदि उपस्थित थे।
राक्षसी ताड़का के साथ युध करते भगवान राम लक्ष्मण।
रामलीला में उपस्थित क्लब के सदस्य शहर के गणमान्य।