स्कूटी से गिरकर घायल
मोगा| वीरवारकी दोपहर अमृतसर रोड पर मां-बेटी की स्कूटी बेकाबू हो पलट गई, जिससे दोनों घायल हो गई। उनको 108 एबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल भर्ती करवाया गया। उपचाराधीन चक्की वाली गली निवासी नवप्रीत कौर पुत्री प्रीतपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी मां पुशपिंदर कौर के साथ गांव लौहारा स्थित धार्मिक दरगाह पर माथा टेकने के लिए जा रही थी। इसी बीच उनकी स्कूटी बेकाबू हो पलट गई।(संदीप)