3 को स्टेडियम में मनेगा दशहरा
दशहराकमेटी की ओर से 3 अक्टूबर को टाउन हाल स्टेडियम में मनाए जा रहे दशहरा पर्व के निमंत्रण कार्ड वीरवार को जारी किए गए। कमेटी के महासचिव ओमकार सिंगला, कैशियर आरसी चावला सीनियर उप प्रधान अनिल बांसल ने बताया कि 3 अक्टूबर को दशहरा पर्व टाउन हाल स्टेडियम में मनाया जाएगा, जिसमें रावण, कुंभकरण मेघनाथ के पुतलों को रिमोट कंट्रोल के साथ जलाया जाएगा। समागम में कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, पूर्व डीजीपी परमदीप सिंह गिल, विधायक जोगिंदरपाल जैन, अशोक गुप्ता, दविंदर सिंह रणियां सहित शहर के गणमान्य उपस्थित रहेंगे। उन्होंनें बताया कि 25 सितंबर को नवरात्र से दशहरा पर्व आरंभ हो जाएगा, जिसके साथ ही सुबह नौ बजे पुरानी दाना मंडी स्थित श्रीराम मंदिर में झंडा पूजन किया जाएगा और शाम को राम जन्म की झांकियां पेश की जाएगी। 29 सितंबर को प्रभू श्री राम जी के विवाह की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस मौके मास्टर दर्शन लाल कांसल, जसवंत राय आनंद, विशंबर दास शर्मा, संत राम गुप्ता, वैद सुरजीत सिंह, हरीचंद टंडन, दर्शन गुप्ता, अशोक मनचंदा, मोहन लाल गोयल, राज बांसल, विजय गर्ग, पवन सिंगला, कुलवंत सिंह, रोकी सचदेवा आदि उपस्थित थे। (शिवा)
रामगंज मंडी में दशहरा पर्व के निमंत्रण कार्ड जारी करते दशहरा कमेटी के सदस्य।