पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी खेल में डाला की टीम रही विजेता

कबड्डी खेल में डाला की टीम रही विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| डीजीएसईपंजाब की हिदायतों के अनुसार डीईओ डाॅ. बलदेव सिंह सहायक शिक्षा अफसर इंद्रपाल सिंह की अध्यक्षता में गांव दौधर में जोन स्तरीय कबड्डी खेल करवाए गए, जिसमें विभिन्न स्कूलों से पहुंची टीमों ने भाग लिया। इस मुकाबले में सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल गांव डाला की टीम ने जीत हासिल की। स्कूल अध्यापकों रजिंदर कौर, जसवीर कौर, हरविंदर कौर, मनजीत कौर, भुपिंदर कौर स्कूल के समस्त स्टाफ ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को इसके लिए बधाई दी ओर स्कूल लौटने पर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि टीम ने जीत प्राप्त कर स्कूल के साथसाथ क्षेत्र का नाम भी रोशन किया है। टीम के इंचार्ज गुरदीप सिंह ने टीम के खिलाडिय़ों जिला स्तरीय मुकाबलों में बढिय़ा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने के लिए प्रेरित किया। (संदीप)