पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोबल प्रोफेशन है इंजीनियरिंग: शर्मा

नोबल प्रोफेशन है इंजीनियरिंग: शर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिरोजपुरग्रुप आफ कॉलेजिस फिरोजशाह में इंजीनियरिंग-डे के उपलक्ष्य में कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में कॅालेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा और महासचिव शिवम वशिष्ठ मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पेपर प्रेजेंटेशन, वेब डिजाइनिंग, जीडी, पोस्टर मेकिंग के मुकाबले करवाए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सर मोक्षागुंदम विश्वेश्वरैया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करके की गई। इस मौके चेयरमैन हीरा लाल शर्मा ने सर मोक्षागुंदम विश्वेश्वरैया की उपलब्धियों को याद करते हुए इंजीनियरिंग कर रहे विद्यार्थियों को सर मोक्षागुंदम द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सर मोक्षा द्वारा देश में कई ऐसे पुलों का निर्माण किया गया जो आज भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग एक बहुत ही नोबल प्रोफेशन है। महासचिव शिवम वशिष्ठ ने बताया कि सर मोक्षागुंदम विश्वेश्वरैया का जन्म 1860 में हुआ। वह देश के पहले इंजीनियर थे। सर मोक्षा ने देश का पहला पुल बनाकर अपना योगदान डाला था। उन्होंने फिरोजपुर ग्रुप आफ कालेज में प्रत्येक वर्ष सर मोक्षागुंदम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में विजयी छात्रों को चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, शिवम वशिष्ठ, प्रिंसिपल विकास चावला, डायरेक्टर डा. पांडे समूह एचडीओ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल विकास चावला ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कालेज के स्टाफ विद्यार्थियों को सर मोक्षागुंदम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन की बधाई दी।

सर विश्वेश्वरैया के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते चेयरमैन हीरा लाल शिवम वशिष्ठ।