पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पांच किलो ज्यादा भरा जाएगा धान, 40 किलो के होंगे कट्‌टे

अब पांच किलो ज्यादा भरा जाएगा धान, 40 किलो के होंगे कट्‌टे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशसरकार और आढ़तियों के बीच तालमेल बिठाने की मंशा से पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमैन रविंदर सिंह चीमा की ओर से यहां आढ़तियों से बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी हैं। आढ़तियों ने अपना गुबार वाइस चेयरमैन के समक्ष निकाला और सरकार से उनकी मांगें जल्द मानने की अपील की।

आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर सिंह लाली ने कहा कि चेयरमैन के समक्ष ट्रेडर और मिलरों पर एक जैसी मार्केट फीस लगाने, एक जैसी मात्रा का कोटा शैलरों में लगाने, मंडी में लेबर ठेकेदार के भागने पर डीसी रेट पर लेबर से काम लेने, बासमती खरीदने वाले डिफाल्टर खरीददारों के नाम लोगों के सामने रखने संबंधी समस्याएं उनके ध्यान में लाई गई। वाइस चेयरमैन ने आश्वासन दिलाया है कि इन सभी मांगों के लिए वह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से बात करेंगे।

आढ़तियों ने इस साल सरकार की और से बोरियों में भरे जाने वाले अनाज की भर्ती 35 किलो से 40 किलो किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा की 40 किलो धान बोरियों में भरा नहीं जा सकता और फोकल प्वाइंट की मंडियों से धान को उठवाने के लिए कम से कम दो राइस मिल्लर लगाए जाए।

उन्होंने मांग की पंजाब सरकार से मिलकर धान की भराई पहले की तरह 35 किलो में ही करवाई जाए। पंजाब मंडी बोर्ड के वाइस चेयरमेन पंजाब आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रविंदर सिंह चीमा ने बताया कि इस बार भी बासमती की अदायगी आढ़तियों को स्वैप कार्ड द्वारा की जाएगी। इस मौके जिला प्रधान कुलविंदर सिंह, मोगा मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रणबीर सिंह लाली, सचिव दीपक तायल, सूरज जैन, बाल कृष्ण बाली, बाघापुराना आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बलतेज सिंह, राज कुमार, राम निवास, चरण सिंह, नछत्तर सिंह, विजय कुमार और जगवंत सिंह मौजूद थे

नई अनाज मंडी में आढ़तियों को संबोधित करते पंजाब मंडी बोर्ड के उपचेयरमैन रविंदर चीमा और उपस्थित आढ़ती।