- Hindi News
- बाढ पीड़ितों के लिए 25 कैंटर राहत सामग्री भेजी
बाढ पीड़ितों के लिए 25 कैंटर राहत सामग्री भेजी
मोगा | जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा ने राहत भरा हाथ आगे बढ़ाया है। वीरवार को डेरा सच्चा सौदा के संत गुरमीत राम रहीम सिंह ने राहत सामग्री से लदे 25 कैंटरों, 15 छोटी गाड़ियों मोबाइल अस्पताल को झंडी दिखाकर प्रभावित इलाकों के लिए रवाना किया। गाड़ियों के काफिले का मोगा पहुंचाने पर कोटकपूरा बाइपास पर नाम चर्चा घर मे राहत सामग्री पहुंचाने वाले डेरा प्रेमियों का स्वागत किया गया। डेरे की 25 मेंबरी कमेटी के सदस्य गुरबचन सिंह गुरजीत सिंह ने बताया कि आपदा की घड़ी में हम सबको जम्मू कश्मीर में फंसे लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इसीलिए लोगों की सहायता के लिए यह राहत सामग्री खाने पीने की वस्तुएं सहित दवाइयां भेजी जा रही हैं। इस राहत सामग्री के साथ 170 सेवादार हैं जो प्रभावित इलाकों में घर घर जाकर लोगों को राशन अन्य सामग्री वितरित करेंगे साथ ही 5 डाक्टरों की टीम स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाएंगे।(गुलाटी)