पिता की हत्या का आरोपी बेटा रिहा
जिलासेशन जज जीएस बख्शी की अदालत ने पिता की हत्या के आरोपी बेटे को सबूतों के अभाव के चलते बरी कर दिया है। जानकारी अनुसार गांव सेखां कलां निवासी चौकीदार मेजर सिंह ने 23 जून 2012 को थाना समालसर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थीं कि उनके गांव के ही अमनदीप सिंह नामक व्यक्ति ने 21 अक्टूबर 2011 को उसके पिता जगरूप सिंह के घर से बिना बताए चले जाने के बारे में गांव में लोगों को बताया था। इस बारे में थाना समालसर पुलिस को भी सूचित किया था। गांव में यह बात फैली थी कि रमनदीप की ओर से अपने पिता की हत्या कर दी गई है और लाश को खुर्दबुर्द कर दिया है। इस पर चौकीदार की शिकायत पर थाना समालसर पुलिस ने 23 जून 2012 को रमनदीप उर्फ बग्गा के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया था। (संदीप)