रेत की ट्राली समेत चालक काबू
मोगा| पुलिसने गश्त के दौरान अवैध ढंग से चोरी से भरकर लाई गई रेत की ट्रैक्टर ट्राली समेत चालक को काबू किया है। थाना कोटईसे खां के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने गांव लोंगीविंड के पास गश्त के दौरान सामने से रहे ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसमें से अवैध ढंग से चोरी भरकर लाई गई रेत बरामद की गई। पुलिस ने चालक डोगर सिंह निवासी तलवंडी नौ बहार को मौके पर ही काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। (गुलाटी)