गो ग्लोबल ने कनाडा का लगवाया वीजा
मोगा| गोग्लोबल संस्था ने छात्रा का कनाडा का वीजा लगवाकर दिया है। संस्था के डायरेक्टर दीपक मनचंदा और जतिन आनंद ने बताया कि छात्रा पवनवीर कौर ने 2013 में 12वीं की पढ़ाई पूरी की, लेकिन रिपेयर आने पर उन्होंने 2014 में पढ़ाई मुकम्मल करके आईलेट्स में 6.5 बैंड प्राप्त किए थे। उन्होंने बताया कि छात्रा की मेहनत लगन से उसका कनाडा के कोलंबिया यूनिवर्सिटी ट्रांस प्रोग्राम का 2 साल का वीजा लगा है। छात्रा ने बताया कि संस्था की ओर से उसकी फाइल बहुत बढिय़ा तरीके से तैयार करवाई गई थी, जिस कारण उसको अंबेसी की ओर से तुरंत वीजा प्राप्त हो गया। छात्रा ने संस्था के डायरेक्टर दीपक मनचंदा जतिन आनंद समूह स्टाफ का धन्यवाद किया।