पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा छोड़ खेलों में ध्यान दें युवा

नशा छोड़ खेलों में ध्यान दें युवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किक्रेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करते कांग्रेसी नेता हरजोत कमल।

भास्कर न्यूज| मोगा

शिरोमणिशहीद बाबा जीवन सिंह क्लब की ओर से युवाओं का खेलों के प्रति रुझान बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय डे एंड नाइट किक्रेट टूर्नामेंट का आयोजन नई अनाज मंडी में किया गया। इसका उद्घाटन करते हुए कांग्रेसी नेता डा. हरजोत कमल ने कहा कि युवाओं को नशा छोड़कर खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी खेलों में आगे बढ़कर पंजाब का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य है, लेकिन नशे के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जो चिंता का विषय है। क्लब के अध्यक्ष तीर्थ राम ने बताया कि पांच दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में पंजाब के अलग अलग शहरों की 64 टीमें भाग ले रही हैं। विजेता खिलाडी को 35 हजार रुपए, दूसरे नंबर पर 21 हजार तीसरे नंबर पर आने वाली टीम को 5100 रुपए का इनाम दिया जाएगा। मैन ऑफ दा सीरिज खिलाड़ी को एक फ्रिज इनाम में दिया जाएगा। टूर्नामेंट में मलेरकोटला, गोबिंदगढ़, फरीदकोट, रामपुरा फूल और पटियाला की टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर मतवाल सिंह, संदीप शर्मा, गुरमुख, विनोद, हर्ष गिल, सन्नी गिल उपस्थित थे।(शिवा)