पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति पर मारपीट का आरोप

पति पर मारपीट का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| गांवरनिया में मायके में मिलने आई महिला ने अपने पति पर उसके साथी से मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना बंधनी कला के हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि नवजोत कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह गुरजीवन सिंह निवासी बुघीपुरा की प|ी है और उसे पूछकर मां के घर आई थीं। 7 सितंबर की रात को उसका पति एक व्यक्ति के साथ गांव रनिया उसके घर आए और उसे बिना बताए मायके घर आने को लेकर उससे झगड़ा करने लगा। उसने बताया कि झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसका पति और उसका साथी उसके साथ मारपीट करने लगें। इस दौरान उसका दांत टूट गया। हवलदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घायल महिला के बयान पर गुरजीवन सिंह और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (गुलाटी)