पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दशहरा और राज तिलक समारोह 3 अक्टूबर को

दशहरा और राज तिलक समारोह 3 अक्टूबर को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा| नवीनकलां मंदिर के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 3 अक्टूबर को डीएम कॉलेज के खेल मैदान में दशहरा और राज तिलक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस बारे शनिवार को संस्था के सचिव रमन मक्कड़ ने बताया कि दशहरे पर 3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे सब्जी मंडी से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई आईजीपी लोकपाल पंजाब डाॅ. शरद सत्य चौहान करेंगे। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के 50 फुट उंचे पुतले लगाए जाएंगे। इनमें आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगी इन पुतलों को रिमोट कंट्रोल के साथ दहन किया जाएगा। इस पर्व पर संस्था की ओर से पूरा दिन खेल मैदान में भंडारा भी लगाया जाएगा इसी दिन भगवान राम को रात को राज तिलक किया जाएगा। (शिवा)