- Hindi News
- डाॅ. रेडिज लेबोरेट्रीज ने दिया 14 स्टूडेंट्स को जॉब का ऑफर
डाॅ. रेडिज लेबोरेट्रीज ने दिया 14 स्टूडेंट्स को जॉब का ऑफर
प्लेसमेंट कैंप में कालेज का दौरा करते कंपनी के प्रतिनिधि।
मोगा| आईएसएफकॅालेज आफ फार्मेसी मोगा में स्टूडेंट्स को नौकरियां दिलाने के लिए कैंपस प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में प्रतिष्ठित फार्मा कंपनी डाॅ. रेडिज लेबोरेट्री के इंस्टीट्यूशनल बिजनेस हेड सुनीत गुप्ता और अकाउंट मैनेजर निशु दूबे विशेषतौर पर उपस्थित हुए। कॅालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर एनके जैन, प्रिंसिपल डा. आशीष बालदी डा. अमित गोयल ने आए हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान डा. रेडिज लेबोरेटरी के प्रतिनिधियों ने मार्केटिंग और रिसर्च डेवलपमेंट के लिए स्टूडेंट्स का इंटरव्यू लिया। इसमें करीब 14 स्टूडेंट्स को नौकरी का ऑफर दिया गया। इस अवसर पर कॅालेज के चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने कहा कि इस बार संस्था ने करीब शत प्रतिशत छात्रों को कैंपस के माध्यम से प्लेसमेंट करवाकर पिछले 5 सालों की परम्परा में नया अध्याय जोड़ा है। कॅालेज प्रिंसिपल डाॅ. आशीष बालदी ने आए हुए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संस्था की प्लेसमेंट सैल की ओर से इस वर्ष फार्मा कंपनी मैनकाइंड, डेलक्योर और यूनाइटेड फार्मा आदि कंपनियों के अलावा कई अन्य प्रतिष्ठित फार्मा कंपनियों में छात्रों को जाब आफर दिलवाया जा चुका है। कंपनी के आए प्रतिनिधियों ने कालेज का दौरा भी किया और कालेज में बनी लेबोरेट्रियों की प्रशंसा की।