शिक्षक बोले- देश का आधार है हिंदी
मुख्यातिथि को सम्मानित करते कालेज स्टाफ के सदस्य।
हिंदी दिवस पर कविता उच्चारण मुकाबले करवाए
मोगा| एसडीकॅालेज फॉर वुमेन में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन डा. कंचन गोयल, डा. सीमा भाटिया, रजनी, सोनिया की अगुवाई में किया गया। समारोह में मुख्यातिथि डा. मुकेश अरोड़ा का प्रिंसिपल डा. नीना गर्ग ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर मिस शीनम ने मेरे वतन के लोगो.., देश भक्ति गीत से समारोह का आगाज किया। मिस शरण ने हिंदी भाषा को समर्पित कविता का उच्चारण किया। मुख्यातिथि डा. मुकेश अरोड़ा ने राष्ट्र भाषा हिंदी के बारे में जानकारी दी। हिंदी विभाग की डा. सीमा भाटिया वाइस प्रिंसिपल दर्शना सिंगला ने हिंदी भाषा की उपयोगिता बताई। इस मौके पर डा. कंचन गोयल ने सामूहिक रूप में कालेज स्टाफ छात्राओं का धन्यवाद किया। (शिवा)
कविता लेखन प्रतियोगिता में अव्वल छात्रों के साथ स्कूल सदस्य।Ȥ
भास्कर न्यूज| मोगा
एसबीआरएसगुरुकुल में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने हिंदी भाषा के साथ इसका महत्व बताते हुए कविताएं सुनाकर सबका मन मोह लिया। स्कूल में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर हिंदी विभाग शिक्षकों ने भी हिंदी भाषा के महत्व के बारे में जानकारी दी और अपने देश का मजबूत आधार अपनी मातृभाषा को बताया।
इस अवसर पर कविता लेखन प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य एसके खोसला, उपप्रधानाचार्य पूजा पुरी भी उपस्थित थे। इन्होंने बच्चों को हिंदी भाषा का महत्व बताते हुए कही कही अपनी दिनचर्या में प्रयोग करने पर बल दिया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि गुरमिंदर सिंह कोठी पर ने भी मातृभाषा को अपनाने पर जोर दिया वर्तमान और भविष्य में हिंदी भाषा को देश का ताज बनाए रखना को कहा।