ट्रकों के टायर और डीजल चोरी
मोगा| कस्बाबधनी कलां में चोर गोदाम में खड़े ट्रकों के टायर और डीजल चोरी कर ले गए। थाना बंधनी कला के एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि तेजेंद्रपाल सिंह निवासी बधनी कलां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 11-12 सितंबर की देर रात को चोरों ने उसके गोदाम का ताला तोड़कर उसमें खड़े 10 ट्रकों में दो ट्रकों के चार टायर, लोहे के रिम समेत ट्रकों से डीजल निकालकर ले गए। चोरों पर मामला दर्ज किया गया है।(गुलाटी)