अग्रवाल सभा ने लगाया जांच कैंप
मोगा| अग्रवालसभा मोगा और अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन मोगा इकाई की ओर से रविवार को अग्रवाल भवन एफसीआई रोड में मुफ्त शुगर और बीपी हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप का शुभारंभ अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के जिला प्रधान गौतम गुप्ता और पंजाब सीनियर उप-प्रधान अभिषेक जिंदल ने किया। इस दौरान डा. मोहित बांसल और उनकी टीम ने 150 के करीब लोगों का मुफ्त शुगर, बीपी हेल्थ चेकअप मेडिकल चेकअप किया। इस मौके पर जिला प्रधान गौतम गुप्ता, सीनियर उप प्रधान पंजाब अभिषेक जिंदल ने कहा कि सभा का मुख्य उद्देश्य समाज भलाई के कार्य करना है।
विस्तृतपेज 2 पर...