- Hindi News
- \"साहब साडे मोहल्ले विच अज वी गंदा पानी खड़ा ए\'
\"साहब साडे मोहल्ले विच अज वी गंदा पानी खड़ा ए\'
बराड़साहिब साड्डे मोहल्ले विच अज वी गंदा पानी खड़ा है नगर निगम नूं इक महीना पहिला गंदे पानी दी समस्या लई दस्या सी पर पानी साफ होण करके मोहल्ले दे विच सारे लोक बीमार पए हन। सानू पीन वाला पानी मुहैया करवाओ। यह बात रविवार की देर शाम डायरिया से पीड़ित मरीजों का हालचाल पूछने आए पंजाब हेल्थ सिस्टम के चेयरमैन बरजिंदर सिंह बराड़ को मोहल्ला निवासियों ने कहें। बराड़ ने जब मरीजों का हालचाल पूछकर डाक्टरों से बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान मोहल्ले के पांच ओर मरीज अस्पताल में पहुंचे। मरीजों के साथ आए परिजनों ने बताया कि उन्हें एंबुलेंस की सुविधा भी नहीं मिल रही है। वह मरीजों को अपने ही मोटर साइकिलों रिक्शों पर ला रहे है। इस दौरान चेयरमैन ने मौके पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को सफाई मुहैया करवाने के आदेश जारी किए, वहीं सिविल सर्जन डा. रेणु मंगला ने बताया कि उनकी ओर से मोहल्ले में डाक्टरों की टीम तैनात की गई है जो मरीज सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है वह अभी आगे से काफी स्वस्थ है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को मोहल्ले में एक व्यक्ति बलदेव सिंह की डायरिया से मौत हो गई थीं, जिसके चलते जिला प्रशासन की ओर से मौके पर पहुंची एसडीएम सुरेन्द्र कौर ने परिवार के साथ दुख जाहिर करते हुए उन्हें हर संभव आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिलाया था। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. रेणु मंगला, एसएमओ डाॅ. अरविंदर सिंह गिल, राजेश भारद्वाज, गुरप्रीत सिंह मौजूद थे।
शाम 5 मरीज ओर हुए दाखिल, महिला की हालत गंभीर
सिविलअस्पताल में हेल्थ सिस्टम के चेयरमैन बराड़ जैसे ही अस्पताल पहुंचे तो पांच अन्य मरीज राजू प|ी गुरमेल सिंह, 13 वर्षीय संदीप, 25 वर्षीय सुखजीत कौर, 30 वर्षीय हरजीत कौर कुलविंदर कौर अस्पताल में दाखिल हुए, जहां डाक्टरों ने मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। वहीं डाक्टरों ने महिला राजू की हालत गंभीर बताई है।
परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता : बराड़
कलमैं डिप्टी कमिश्नर से इस परिवार की आर्थिक सहायता के लिए मिलूंगा राज्य सरकार की ओर से इस परिवार को सरकारी सहायता भी दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के चलते शहर में सीवरेज समस्या ठप हो गई थीं, जिसके चलते कुछ मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी घरों में गया था। आगे से ऐसा हो इसके लिए वह नगर नि