पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदीप ढींगरा बने सभा के जिलाध्यक्ष

प्रदीप ढींगरा बने सभा के जिलाध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा|अरोड़ वंशसभा की बैठक शनिवार की शाम गिल रोड स्थित सभा के सीनियर उप प्रधान पंजाब सोहन लाल सेठी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान प्रदीप ढींगरा को अरोड़ वंश सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सोहन लाल सेठी ने कहा कि सभा की ओर से समाज सेवी कार्य जारी है, वहीं स्कूलों में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरण करना, जरूरतमंदों की सहायता करना, समय-समय पर पौधारोपण करना सभा का मुख्य उद्देश्य है। नवनियुक्त अध्यक्ष ढींगरा ने कहा कि जो उन्हें सभा द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उसे पूरी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर सुरेन्द्र कटारिया, जसवंत राय आनंद, राजीव गुलाटी, प्रेम चंद, नरेश मेहंदीरत्ता, नोनिका अरोड़ा, बलवीर नरूला, कुलवंत सिंह, रमेश नारंग, विजय गुलाटी, रवि छाबड़ा, मैकी ढींगरा आदि सदस्य उपस्थित थे।(शिवा)