रजनीश कुमार वार्ड के प्रधान नियुक्त
मोगा|शिव सेनाहिंदुस्तान की बैठक रविवार को जिला प्रधान गुरमेल सिंह गेली और जिला उप-प्रधान राम बचन राय की अगुवाई में जीरा रोड के वार्ड नंबर एक में हुई। बैठक के दौरान पार्टी के प्रति अच्छा काम करने के चलते रजनीश कुमार को वार्ड नंबर एक का प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं दविंदर सिंह को वार्ड नंबर एक का उप-प्रधान चुना गया है। जिस पर सभी सदस्यों द्वारा सहमति जताने के साथ नवनियुक्त सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा मान सम्मान दिया गया है। वह उस पर खरा उतरने के साथ पार्टी हित के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर जिला महासचिव विजय मिश्रा, शहरी प्रधान राकेश कुमार, मुख्य सलाहकार अनिल कुमार, दुखहरण पासवान, राम अवतार पांडे, अमित कुमार राधे पासवान हाजिर थे। (गुलाटी)